निघासन खीरी। ग्राम रोजगार सेवकों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्तावित कार्य बहिष्कार को अब क्षेत्र पंचायत निघासन का भी नैतिक समर्थन मिल गया है। सोमवार, 23 नवंबर 2026 को क्षेत्र पंचायत निघासन की ओर से उत्तर प्रदेश संविदा ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष शिवशंकर सिंह को समर्थन पत्र भेजा गया।
क्षेत्र पंचायत निघासन के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह की ओर से ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं और उनकी न्यायोचित मांगों का समर्थन किया गया है। पत्र में कहा गया है कि ग्राम रोजगार सेवकों को अल्प मानदेय, सेवा संबंधी असुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के अभाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि संघ द्वारा 23 नवंबर 2026 को जारी पत्र में प्रस्तावित कार्य बहिष्कार के संबंध में क्षेत्र पंचायत निघासन से भी नैतिक समर्थन मांगा गया था। इन परिस्थितियों को देखते हुए क्षेत्र पंचायत निघासन ने ग्राम रोजगार सेवकों की मांगों के समर्थन में प्रस्तावित कार्य बहिष्कार को नैतिक समर्थन प्रदान किया है।
ब्लॉक प्रमुख हरप्रीत कौर के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र में ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी मांगों को न्यायोचित बताया गया है।
क्षेत्र पंचायत निघासन के इस समर्थन से ग्राम रोजगार सेवकों की मांगों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस दौरान रोजगार सेवक आशीष कन्नौजिया व रोजगार सेवक तिलक राम यादव मौजूद रहे।
बेलरायां मिल में गन्ने की लंबी कतारें, किसानों की समस्या लेकर जीएम से मिले अमनदीप।

















