लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

धर्मेंद्र निषाद की पीड़ा देख भावुक हुए विधायक रोमी साहनी, इलाज का पूरा खर्च उठाने का दिया भरोसा।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, October 21, 2026 11:56 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। रीढ़ की हड्डी के दर्द से कई महीनों से परेशान धर्मेंद्र निषाद अपनी फरियाद लेकर विधायक रोमी साहनी के आवास पहुंचे। धर्मेंद्र की तकलीफ और उनकी आर्थिक स्थिति देखकर विधायक ने उन्हें इलाज में मदद का भरोसा दिया। उन्होंने धर्मेंद्र को उपचार के लिए लखनऊ बुलाते हुए कहा कि उनके इलाज में आने वाला पूरा खर्च वह स्वयं उठाएंगे।
धर्मेंद्र निषाद की परेशानी देखकर विधायक रोमी साहनी भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने दीपावली के त्योहार को देखते हुए धर्मेंद्र को अपनी अलमारी से ब्रांडेड कपड़ों की तीन जोड़ी भी दीं, ताकि वह त्योहार पर नए कपड़े पहन सकें।

जरूरतमंद धर्मेंद्र निषाद को कपड़े देते पलिया विधायक रोमी साहनी
जरूरतमंद धर्मेंद्र निषाद को कपड़े देते पलिया विधायक रोमी साहनी

विधायक ने धर्मेंद्र को भरोसा दिलाते हुए कहा, “तुम्हारा पूरा इलाज कराऊंगा। तुम्हें ठीक करके ही दम लूंगा। इलाज में जितना भी पैसा लगेगा, उसकी चिंता मत करना।” उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र के उपचार में आर्थिक परेशानी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

निघासन में माता-पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार।

विधायक के इस आश्वासन को सुनकर धर्मेंद्र निषाद भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। लंबे समय से दर्द से परेशान धर्मेंद्र के लिए इलाज का भरोसा मिलना बड़ी राहत की बात रही।
इस मुलाकात के दौरान कपड़े देने और इलाज का खर्च उठाने के आश्वासन ने जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा एक भावुक दृश्य प्रस्तुत किया। किसी जरूरतमंद की परेशानी को समझकर उसकी मदद के लिए आगे आना समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करता है।

रमियाबेहड़ में भक्ति की बही धारा, राजा राज राजेश्वर सिंह का पगड़ी पहनाकर हुआ स्वागत।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 21, 2026

October 21, 2026

October 21, 2026

October 20, 2026

October 20, 2026

October 19, 2026

Leave a Comment