लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

निघासन में माता-पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, October 20, 2026 6:06 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी: निघासन कोतवाली क्षेत्र में माता-पिता के साथ गाली-गलौज करने और जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, ग्राम चखरा निवासी सपालू पुत्र बलराम शाह (करीब 25 वर्ष) के खिलाफ इस मामले में निघासन कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 18 अक्टूबर 2026 की रात उसने अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

रमियाबेहड़ में भक्ति की बही धारा, राजा राज राजेश्वर सिंह का पगड़ी पहनाकर हुआ स्वागत।

मामले में थाना निघासन पर मुकदमा अपराध संख्या 381/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 352 में केस दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2026 को वांछित आरोपी सपालू को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजवीर सिंह और कांस्टेबल आलोक यादव शामिल रहे।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी।

रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, बेटे ने माता-पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment