लखीमपुर खीरी। रेलवे कर्मचारियों के मानसिक तनाव को कम करने और उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से लखनऊ मंडल के मैलानी जंक्शन परिक्षेत्र के 57 रेलकर्मियों को नैमिषारण्य धाम का भ्रमण कराया गया। कर्मचारी कल्याण निधि के माध्यम से आयोजित इस यात्रा में रेलकर्मियों ने प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन किए।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस भ्रमण के दौरान रेलकर्मियों ने मां ललिता देवी मंदिर, हनुमान गढ़ी और पवित्र चक्रतीर्थ सहित नैमिषारण्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। इस यात्रा से कर्मचारियों को धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताने का अवसर मिला।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य रेलकर्मियों के कार्य संबंधी तनाव को कम करना और उनके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। कर्मचारियों के कल्याण के लिए आयोजित ऐसी गतिविधियां उन्हें मानसिक रूप से तरोताजा रखने और बेहतर कार्य वातावरण बनाने में सहायक होती हैं।
रेलवे की कर्मचारी कल्याण निधि के माध्यम से आयोजित यह भ्रमण रेलकर्मियों के हित में की गई एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
लखीमपुर के निर्मल आश्रम में धार्मिक ग्रंथों के पन्ने जलाने का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

















