लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

निघासन सीएचसी में पहली बार सफल सिजेरियन ऑपरेशन, प्रसूता ने स्वस्थ बेटे को दिया जन्म।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, October 8, 2026 7:43 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। सीएचसी निघासन में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। सीएचसी में पहली बार प्रसूता का सफल सिजेरियन ऑपरेशन (सी-सेक्शन) किया गया। ऑपरेशन के बाद सिंगाही कस्बा निवासी रमजा खान ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों की हालत स्वस्थ बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा के दौरान रमजा खान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन लाया गया था। चिकित्सकीय जांच के बाद महिला का सिजेरियन ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप कुमार, महिला चिकित्सक कीर्ति श्रीवास्तव, निश्चेतक चिकित्सक डॉ. राजेंद्र कुमार और स्टाफ नर्स रुचि की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया।

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट से गई जान।

सीएचसी निघासन में पहली बार सिजेरियन ऑपरेशन सफल होने के बाद अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी का माहौल है। ऑपरेशन के बाद चिकित्सकीय टीम द्वारा प्रसूता और नवजात की लगातार निगरानी की जा रही है।

स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की ओर कदम

सीएचसी निघासन में सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा शुरू होना क्षेत्र के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे प्रसव के दौरान सिजेरियन की आवश्यकता वाली महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने में मदद मिलेगी और उन्हें अन्य बड़े अस्पतालों की ओर रेफर किए जाने की आवश्यकता कम हो सकती है।
स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सफल ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति पर निगरानी बनाए रखी। दोनों के स्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

नौकरी का झांसा देकर राजस्थान बुलाए तीन युवक, परिजनों से मांगे 8-8 हजार रुपये।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment