लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बड़ा IPS तबादला, 20 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, October 7, 2026 7:22 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन स्तर से 20 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में जौनपुर, बस्ती, बाराबंकी, बलिया, मऊ, गाजीपुर, बागपत, हापुड़, जालौन समेत कई जिलों के पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है।
तबादला सूची के अनुसार ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

किसानों का बड़ा ऐलान यदि मांगें नहीं मानीं तो भूख हड़ताल, विधायक रोमी साहनी ने दी 24 घंटे की चेतावनी।

इसके अलावा यशवीर सिंह को बस्ती से जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को पीएसी मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। रवीना त्यागी को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से हटाकर बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
ईरज राजा गाजीपुर से बलिया के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं, जबकि विनय कुमार सिंह को जालौन से गाजीपुर भेजा गया है। इसी तरह सर्वेश कुमार मिश्रा को 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज से मऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
तबादला सूची में बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, आजमगढ़ और बरेली समेत अन्य जिलों में भी बदलाव किया गया है। पूरी सूची इस प्रकार है—

क्र. अधिकारी वर्तमान तैनाती नई तैनाती
1 ए. सतीश गणेश, IPS-RR-1996 अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उ.प्र., लखनऊ अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध उ.प्र. का अतिरिक्त प्रभार
2 भगवान एस. श्रीवास्तव, IPS-RR-1998 अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, उ.प्र., लखनऊ अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध उ.प्र. का अतिरिक्त प्रभार
3 यशवीर सिंह, IPS-RR-2013 पुलिस अधीक्षक, बस्ती पुलिस अधीक्षक, जौनपुर
4 कुंवर अनुपम सिंह, IPS-RR-2013 पुलिस अधीक्षक, जौनपुर पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय, उ.प्र., लखनऊ
5 रवीना त्यागी, IPS-RR-2014 पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी
6 संजय कुमार, IPS-SPS-2014 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज
7 ओमवीर सिंह, IPS-SPS-2014 पुलिस अधीक्षक, बलिया पुलिस अधीक्षक, बस्ती
8 कुंवर ज्ञानन्जय सिंह, IPS-SPS-2016 पुलिस अधीक्षक, हापुड़ पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज
9 कमलेश बहादुर, IPS-SPS-2017 पुलिस अधीक्षक, मऊ पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ.प्र., लखनऊ
10 ईरज राजा, IPS-RR-2017 पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर पुलिस अधीक्षक, बलिया
11 अर्पित विजयवर्गीय, IPS-RR-2017 पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ
12 सर्वेश कुमार मिश्रा, IPS-SPS-2018 सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज पुलिस अधीक्षक, मऊ
13 विनय कुमार सिंह, IPS-SPS-2018 पुलिस अधीक्षक, जालौन पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर
14 सूरज कुमार राय, IPS-RR-2018 पुलिस अधीक्षक, बागपत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर
15 चिराग जैन, IPS-RR-2020 पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक, नगर, बरेली
16 मानुष पारीक, IPS-RR-2020 पुलिस अधीक्षक, नगर, बरेली पुलिस अधीक्षक, नगर, आजमगढ़
17 आलोक राज नारायण, IPS-RR-2022 सहायक पुलिस अधीक्षक, हरदोई अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा
18 पूर्णेन्दु सिंह, IPS-SPS-0 पुलिस अधीक्षक/स्टॉफ ऑफिसर टू डीजीपी, उ.प्र. पुलिस अधीक्षक, बागपत
19 मधुवन कुमार सिंह, IPS-SPS-0 पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, नगर आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक, हापुड़
20 सुरेश चन्द्र रावत, IPS-SPS-0 पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा पुलिस अधीक्षक, जालौन

इस बड़े फेरबदल के बाद संबंधित जिलों में पुलिस प्रशासन की कमान संभालने वाले अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। खास तौर पर जौनपुर, बस्ती, बलिया, मऊ, गाजीपुर, बागपत, हापुड़, जालौन और बाराबंकी जैसे जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती से स्थानीय पुलिसिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 7, 2026

October 7, 2026

October 7, 2026

October 7, 2026

October 7, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment