लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

निघासन खीरी:- गन्ने के खेत में जंगली सूअर का हमला, ग्रामीण गंभीर घायल।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, October 3, 2026 1:37 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी: थाना निघासन क्षेत्र के ठाकुर पुरवा (बैलहा) गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शौच के लिए गन्ने के खेत में गए एक ग्रामीण पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी शुक्ला (50) पुत्र श्री केसन सुबह शौच के लिए गन्ने के खेत की ओर गए थे। इसी दौरान खेत में मौजूद जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से ग्रामीण को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जंगली सूअर ने उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया।

यूपी हरदोई में बंद कमरे में मिले देवर-भाभी के शव, गांव में मचा हड़कंप।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निघासन में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया।
घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने गन्ने के खेतों और आसपास के इलाकों में जंगली जानवरों की मौजूदगी को लेकर चिंता जताते हुए वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

vivo V80 5G: 7,200mAh बैटरी और ZEISS कैमरा के साथ 6 अक्टूबर को भारत में दस्तक, जानें फीचर्स।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment