रिपोर्ट:- दीप शंकर मिश्र
लखनऊ। राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति लगभग स्पष्ट कर दी है। पार्टी विधायकों की बैठक में राज्यसभा की तीन सीटों पर आलोक रंजन सहित दो अन्य प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक तीनों संभावित प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
संभावित प्रत्याशियों में सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव, पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन और सलीम इकबाल के नाम बताए जा रहे हैं। हालांकि प्रत्याशियों के नामों की अंतिम आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
विधायकों की बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और मतदान की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। तीन प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के फैसले के बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
पार्टी की ओर से नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रत्याशियों और चुनावी समीकरणों की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
पूर्व आईएएस आलोक रंजन यूपी के मुख्य सचिव भी रह चुके है। इनकी गिनती तेजतर्रार एवं ईमानदार अधिकारियों में की जाती थी व बीते लगभग एक दशक पूर्व के सबसे लोकप्रिय मुख्य सचिव में भी गिने जाते है। जिनकी सराहना आज भी अधिकारियों के मुख से सुनने को मिलती है।
दो दिन की बारिश में खेतों में बिछ गई किसानों की उम्मीदें, बर्बादी की कगार पर धान की फसल।
















