लखीमपुर खीरी। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 28 सितंबर 2026 को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
तीन दिन की मूसलाधार बारिश से बाढ़ का खतरा, एसडीएम व तहसीलदार ने तटवर्ती गांवों का किया दौरा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर भी लागू होगा। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 28 सितंबर को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
प्रशासन ने यह निर्णय जिले में अत्यधिक वर्षा, जलभराव तथा अतिवृष्टि की स्थिति/संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित सभी विद्यालयों को आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
दो दिन की बारिश में खेतों में बिछ गई किसानों की उम्मीदें, बर्बादी की कगार पर धान की फसल।
















