लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

तीन दिन की मूसलाधार बारिश से बाढ़ का खतरा, एसडीएम व तहसीलदार ने तटवर्ती गांवों का किया दौरा।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, September 27, 2026 2:34 PM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी। तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के बीच निघासन तहसील क्षेत्र में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। नेपाल सीमा से सटी मोहाना नदी उफान पर है, वहीं तराई क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर भी बढ़ने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। नदी किनारे बसे गांवों में प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम निघासन यदुवीर सिंह ने मोहाना नदी के तटवर्ती गांवों का दौरा किया। उन्होंने जसनगर में पहुंचकर नदी के कटान की स्थिति का जायजा लिया और मौके पर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। एसडीएम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर प्रशासन को तत्काल सूचना देने को कहा।

दो दिन की बारिश में खेतों में बिछ गई किसानों की उम्मीदें, बर्बादी की कगार पर धान की फसल।

उधर, शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर की संभावित स्थिति को देखते हुए तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने शारदा नदी के तटवर्ती गांवों दौलतापुर, नौगवां और लालबोझी का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में नदी की स्थिति और संभावित खतरे का जायजा लेते हुए आवश्यक जानकारी जुटाई।
लगातार बारिश के चलते तराई क्षेत्र में नदी-नालों के जलस्तर पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। मोहाना और शारदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की स्थिति में तटवर्ती गांवों के प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीण भी नदी के बढ़ते पानी और कटान को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

बनबसा बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने की सूचना, बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन अलर्ट।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment