लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

स्कूलों की सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा फोकस, कल कलेक्ट्रेट में जुटेंगे शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, September 22, 2026 9:31 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में 21 सितंबर को हुई घटना के बाद जिला प्रशासन ने जिले के शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता दिखाई है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
DM के निर्देश पर BSA प्रवीण कुमार तिवारी और DIOS विनोद कुमार मिश्र ने शहर लखीमपुर के विभिन्न शिक्षा बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में शुरू होगी।

दिनदहाड़े घर में चोरी, मुकदमा दर्ज न होने पर व्यापारियों ने सीओ से लगाई गुहार।

बैठक में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यालयों के साथ-साथ उच्च शिक्षा संस्थानों से जुड़े सुरक्षा और व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होने की संभावना है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शिक्षण संस्थानों में ऐसा वातावरण कायम किया जाए, जहां अध्ययनरत विद्यार्थियों और शिक्षकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी खीरी करेंगे। इसके अलावा SP, ASM वित्त एवं राजस्व तथा ADM न्यायिक को भी बैठक में शामिल होने के लिए अनुरोध किया गया है। इससे साफ है कि बैठक में विद्यालयों की सुरक्षा को केवल शैक्षणिक व्यवस्था तक सीमित न रखते हुए प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर भी चर्चा की जाएगी।
प्रबंधकों को बैठक के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में बुधवार को होने वाली बैठक पर शिक्षण संस्थानों के साथ अभिभावकों की भी नजर रहेगी कि प्रशासन विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर कौन-कौन से नए दिशा-निर्देश जारी करता है।

अंशिका की बहादुरी से बची चम्पा देवी की जान, विधायक रोमी साहनी ने किया सम्मानित।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment