लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बैरिया गौशाला में गोवंशों की मौत पर उठे सवाल, वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने शुरू की जांच।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, August 23, 2026 9:15 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक रमियाबेहड़ की ग्राम पंचायत बैरिया स्थित गौशाला का रविवार को वायरल हुआ वीडियो गौशालाओं की व्यवस्थाओं और वहां रखे गोवंशों की देखरेख पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वायरल वीडियो में गौशाला परिसर के भीतर कुछ गोवंश मृत दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ की हालत बेहद खराब नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और प्रशासन को मौके पर जांच के लिए पहुंचना पड़ा।
मामले की जानकारी होने पर डीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम निघासन यदुवीर सिंह और बीडीओ श्रद्धा गुप्ता बैरिया गौशाला पहुंचीं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गौशाला की स्थिति, मृत गोवंशों और वहां उपलब्ध चारे समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम यदुवीर सिंह के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व गौशाला के बाहर घूम रहे बेसहारा गोवंशों पर तेंदुए ने हमला किया था। हमले में एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए गौशाला में लाया गया था। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा गौशाला में पल रहे दो छोटे गोवंश भी मृत पाए गए।
एसडीएम का कहना है कि गौशाला में पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध है और मृत मिले दोनों छोटे गोवंशों की मौत बीमारी के कारण हुई है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गोवंशों की स्थिति और उनकी मौत की वास्तविक वजह को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं, जिनका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगा।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि गौशाला में व्यवस्था पर्याप्त थी तो कुछ गोवंशों की हालत इतनी खराब कैसे हुई और उनकी समय रहते समुचित देखभाल क्यों नहीं हो सकी? वहीं, मृत गोवंशों की मौत बीमारी से हुई या इसके पीछे देखरेख में किसी तरह की लापरवाही थी, यह भी जांच का अहम बिंदु होगा।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम यदुवीर सिंह ने स्पष्ट किया है कि जांच में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन वायरल वीडियो ने एक बार फिर गौशालाओं में गोवंशों की देखभाल और व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

85 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े छिनैती, विरोध करने पर चाकू से किया हमला।

 

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment