लखीमपुर खीरी। थाना पढ़ुआ क्षेत्र के निघासन-ढखेरवा मार्ग पर सिसैया के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 60 वर्षीय भगवानदीन पुत्र परमेशुर की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक सवार दंपती भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मृतक के साथ बाइक पर मौजूद चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार भगवानदीन बाइक पर पीछे बैठकर ढखेरवा से निघासन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिसैया के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भगवानदीन के सिर में गंभीर चोट आई और वह बुरी तरह घायल हो गए।
भैंसों को पानी पिलाने गए किसान पर मगरमच्छ का हमला, तलाश में जुटी पुलिस व वन विभाग की टीम।
हादसे के बाद उन्हें तत्काल निघासन सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी बाइक पर जिमीदार बाइक चला रहे थे, जबकि उनकी पत्नी सफीकुल निशा पीछे बैठी थीं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद भगवानदीन के साथ बाइक पर मौजूद चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी है। हादसे की वजह और टक्कर की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
फावड़े से बेटे की हत्या करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार, पैरोल पर आया था जेल से बाहर।











