लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

वन विभाग के पिंजरे में फंसा तेंदुआ, 14वीं गिरफ्तारी से ग्रामीणों को मिली राहत।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, August 15, 2026 10:05 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। निघासन क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से दहशत में रह रहे ग्रामीणों के लिए शनिवार को राहत की खबर सामने आई। उत्तर निघासन वन रेंज की बैरिया बीट में बाबागंज गांव के नजदीक लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
बताया जाता है कि तेंदुआ पिछले कुछ समय से गांव के आसपास दिखाई दे रहा था। उसकी गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने उसकी निगरानी बढ़ाई और उसे पकड़ने के लिए निर्धारित स्थान पर पिंजरा लगाया।

ट्रैक्टरों पर तिरंगा सजाकर सड़कों पर उतरे किसान, शारदा नदी पर बंधा निर्माण और खाद की कालाबाजारी रोकने की उठाई मांग।

शनिवार को वन विभाग की रणनीति कामयाब रही और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया।
वन विभाग के अनुसार, यह निघासन क्षेत्र में पिंजरों के माध्यम से पकड़ा गया 14वां तेंदुआ है। इससे पहले 13 तेंदुओं को पकड़ा जा चुका है।
गौरतलब है कि निघासन क्षेत्र में तेंदुओं के हमलों से लगातार पांच लोगों की मौत के बाद वन विभाग ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए अभियान तेज किया था। इसके बाद अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में पिंजरे लगाए गए और तेंदुओं की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई।
रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बाबागंज के पास पिंजरे में तेंदुआ कैद हुआ है। अब तक कुल 14 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है।

निघासन में तहसीलदार रहे आरएसडी द्विवेदी की बहू शालिनी द्विवेदी बनीं तहसीलदार।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

Leave a Comment