लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक निघासन के चुनाव की सरगर्मियां तेज, अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए मैदान में आठ दावेदार।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, July 20, 2026 10:07 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की ब्लॉक निघासन इकाई के गठन को लेकर शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। करीब तीन वर्ष की देरी के बाद होने जा रहे संगठनात्मक चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष और महामंत्री पद के दावेदारों ने शिक्षकों से संपर्क अभियान शुरू कर दिया है और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में जुटे हैं।

19 जुलाई को समाप्त हो रहा है 2021 में गठित क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल, 826 ब्लॉक प्रमुख बने प्रशासक।।

अध्यक्ष पद के लिए रूप सिंह यादव, राजू पांडेय, मधुरेश शुक्ला और अभिषेक बाजपेई चुनाव मैदान में हैं। वहीं महामंत्री पद के लिए कुशलपाल सिंह, रजनीश वर्मा, सूरज कुमार और योगेश पांडेय अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक निघासन इकाई का चुनाव 15 अगस्त से पहले कराए जाने की संभावना है। चुनाव प्रदेश कार्यकारिणी के तत्वावधान में संपन्न होगा, जिसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
बताया जा रहा है कि इस चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। पिछला चुनाव निर्धारित समय पर नहीं हो सका था, जिसके कारण संगठन का चुनाव करीब तीन वर्ष की देरी से आयोजित किया जा रहा है।
चुनाव की घोषणा के बाद शिक्षकों के बीच संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा और मतदान की तिथि पर टिकी हैं।

हार्ट सर्जरी के लिए जूझ रही मासूम को मिली राहत, विधायक रोमी साहनी ने बढ़ाया मदद का हाथ।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment