लखीमपुर खीरी। सावन माह के शुभारंभ से पहले जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनपद की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी ‘छोटी काशी’ पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कॉरिडोर का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सावन शुरू होने से पहले सभी निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं को हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर, आवागमन मार्ग, साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सावन में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर जनपदवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
गन्ना किसानों के हित में बड़ा फैसला, अब सिर्फ गुणवत्ता वाली कृषि सामग्री मिलेगी।।











