लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आईएएस बने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, डीएम खीरी अंजनी कुमार सिंह ने दी बधाई।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, July 1, 2026 2:25 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। जनपद के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नरेंद्र बहादुर सिंह का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नयन होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में खुशी का माहौल रहा। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नरेंद्र बहादुर सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता और ईमानदार कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
नरेंद्र बहादुर सिंह वर्ष 2011 बैच के प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारी हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी हैं। प्रशासनिक सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान और लंबे अनुभव को देखते हुए उनका भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नयन किया गया है।
आईएएस में पदोन्नति के बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल प्रशासनिक जीवन की कामना की।

यूपी के 16 जिलों में रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की !!

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment