लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

67 इनकाउंटर करने वाले पूर्व IPS प्रेम प्रकाश ने भाजपा छोड़ी, चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी का थामा दामन।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, June 30, 2026 7:37 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। प्रेम प्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा देकर सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी में शामिल होने के साथ ही उन्होंने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है।

प्रेम प्रकाश 31 दिसंबर 2022 को एडीजी, प्रयागराज के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी, लेकिन पार्टी में उनकी सक्रियता सीमित रही।
अपने पुलिस सेवा काल में प्रेम प्रकाश एक सख्त और चर्चित अधिकारी के रूप में जाने जाते रहे। कानपुर जोन में तैनाती के दौरान उनके नेतृत्व में करीब 67 एनकाउंटर किए गए थे। इसके अलावा, माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल लाने की कार्रवाई में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उस समय वह एडीजी प्रयागराज के पद पर तैनात थे।
अब उनके आजाद समाज पार्टी में शामिल होने से प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक जानकार इसे 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम मान रहे हैं।

घर में निकला विशालकाय अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

1 thought on “67 इनकाउंटर करने वाले पूर्व IPS प्रेम प्रकाश ने भाजपा छोड़ी, चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी का थामा दामन।”

Leave a Comment