लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

सिंगाही में कई घंटों चला हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन, जांच एजेंसियों की गतिविधियों से बढ़ी उत्सुकता।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, June 16, 2026 7:39 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। सोमवार को तहसील निघासन अंतर्गत सिंगाही कस्बे में जांच एजेंसियों की असामान्य गतिविधियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। दोपहर बाद एनसीबी की टीम ने एसएसबी के जवानों के साथ एक व्यापारी के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। देखते ही देखते एक व्यापारी के परिसरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
कार्रवाई की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का दौर शुरू हो गया। क्षेत्र में मौजूद लोगों की निगाहें लगातार अधिकारियों की गतिविधियों पर टिकी रहीं। जांच टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल करते हुए उपलब्ध सूचनाओं और तकनीकी साक्ष्यों का भी परीक्षण किया।

मनोज भारती को पलिया आने दिया जाए मगर जाएंगे तभी जब गरीबों का ठगा हुआ सारा रुपया वापस कर देंगे:- रोमी साहनी, विधायक

सुरक्षा कारणों से जांच के दौरान आम लोगों की आवाजाही पर विशेष नजर रखी गई। अधिकारियों ने पूरे अभियान को गोपनीय रखते हुए किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा करने से परहेज किया। यही वजह रही कि कार्रवाई को लेकर लोगों के बीच जिज्ञासा और भी बढ़ती गई।
देर शाम तक चली जांच प्रक्रिया के बाद भी एजेंसियों की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया। हालांकि क्षेत्र में दिनभर चली इस गतिविधि ने यह संकेत जरूर दे दिया कि जांच एजेंसियां अपने अभियान को लेकर पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही हैं।
फिलहाल पूरे मामले को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, जबकि कस्बे में दिनभर हुई इस कार्रवाई की चर्चा लोगों की जुबान पर बनी हुई है।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का फीता काट कर किया शुभारंभ।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

June 16, 2026

June 15, 2026

June 14, 2026

June 14, 2026

June 13, 2026

June 12, 2026

Leave a Comment