लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

देशभर में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीज़ल, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, May 25, 2026 3:13 PM

Google News
Follow Us

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में सोमवार 25 मई 2026 की सुबह 6 बजे से एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। लगातार बढ़ रही कीमतों से आम जनता पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है।
बीते 10 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले भी तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक परिस्थितियों का हवाला देते हुए ईंधन दरों में इजाफा कर चुकी हैं।

गांव से शहर तक 24 घंटे बिजली देने की तैयारी, सीएम योगी का बड़ा आदेश।।

ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। खासकर सब्जी, दूध, किराना और माल ढुलाई से जुड़े कारोबार प्रभावित हो सकते हैं।
महंगाई के इस दौर में निजी वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की चिंता भी बढ़ गई है। कई शहरों में पेट्रोल के दाम पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुके हैं, जबकि डीज़ल भी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में राहत नहीं मिली, तो आने वाले दिनों में ईंधन के दामों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं विपक्ष ने बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

पुतला दहन के दौरान झुलसीं अनुपमा जायसवाल ने बयां किया दर्द, बोलीं- “लगता था अब कभी लोगों के बीच खड़ी नहीं हो पाऊंगी”

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment