लखीमपुर खीरी। महिला आरक्षण बिल के समर्थन में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं महिला जनप्रतिनिधियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए खीरी सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास का घेराव किया। इस दौरान महिलाओं ने पैदल मार्च निकालकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर अपना समर्थन जताया।
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर बाजार क्षेत्र में मार्च किया। प्रदर्शन के दौरान “नारी शक्ति का सम्मान करो”, “हम लोगों ने ठाना है, नारी की जिम्मेदारी निभाना है” और “जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।
दुधवा के जंगल में रोमांचक पल: सफारी के दौरान बाघिन और भालू का हुआ सामना।।
महिलाओं ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। महिला आरक्षण बिल महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा संगठन में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक महिलाओं को सम्मानजनक भागीदारी दी जाती है और महिला मोर्चा देशभर में नारी सशक्तिकरण को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। साथ ही महिलाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला आरक्षण बिल को आवश्यक बताया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव, लखीमपुर ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, बेहजम ब्लॉक प्रमुख बीना राज, भाजपा जिला मंत्री संगीता पुरी, अनु श्री, अनिता निगम, मंजुलता श्रीवास्तव, उमा राज सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा एक्शन, गोला सीएचसी अधीक्षक समेत 7 अधिकारियों पर विभागीय शिकंजा।





























