लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

भूलभुलैया में खो गया वैभव, संरक्षण की बाट जोह रही खीरी की यह धरोहर।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, April 3, 2026 1:34 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। लखनऊ की भूलभुलैया के बारे में तो हम लोगों ने सुना भी होगा और देखा भी होगा मगर क्या आपने यूपी के सबसे बड़े जनपद लखीमपुर खीरी में स्थित भूलभुलैया के बारे में जानते है अगर नही तो चलिए आज हम आपको लखीमपुर खीरी में स्थित भूलभुलैया के बारे में बताते है।

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन, कई पुराने चेहरे बाहर नए पदाधिकारियों को मौका।।

सिंगाही में स्थित भूलभुलैया का इतिहास।

जनपद लखीमपुर खीरी मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित नगर पंचायत सिंगाही में स्थित यह भूलभुलैया अपने आप में एक अनूठी कला है। यह भूलभुलैया समृद्ध रियासत खैरीगढ़ स्टेट की राजधानी सिंगाही का हिस्सा है। जिसका भव्य भवन और शिव मंदिर इसके वैभव को दर्शाते है। इस भूलभुलैया को महारानी सुरथ कुमारी शाह ने बनवाया था जो सिंगाही राजमहल से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस भूलभुलैया में बना शिव मंदिर अनूठी शिल्पकला की बेजोड़ कलाकृति है। मंदिर के शिलालेख के अनुसार इस भूलभुलैया का निर्माण सन् 1927 में तत्कालीन खैरीगढ़ स्टेट की महारानी सुरथ कुमारी शाह ने अपने पति दिवंगत राजा इंद्र विक्रम शाह की स्मृति में कराया था। उन्होंने इस भव्य और विशाल मंदिर में नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना की। तंत्र साधना के लिए भी यह मंदिर जाना जाता है। यह भूलभुलैया सिंगाही कस्बे से डेढ़ किलोमीटर दूर पवित्र सरयू नदी के तट पर प्राकृतिक परिवेश में बना हुआ है। मंदिर का प्रवेशद्वार दक्षिण की ओर है और नीचे के प्रखंडों में चारों ओर प्रवेश मार्ग है। जिनमें सीढ़ियां बनी हुई हैं, जो तीनों प्रखंडों को आपस में मिलाती हैं। यह द्वार तंत्र साधना और सुरक्षा के लिए निर्मित कराए गए हैं। यह द्वार दर्शकों को भ्रम में डाल देते हैं। क्योंकि इसकी ऊंचाई समान और वास्तु शिल्प एक जैसी है। इसलिए इसे भूलभुलैया कहते हैं। इन दिनों सिंगाही की यह भूलभुलैया अपने अस्तित्व व वैभव को खोती हुई नजर आ रही है जिसका मुख्य कारण यह है की इसकी देख रेख सही से नहीं पा रही है। क्षेत्रवासियों की मांग है की यदि इसे टूरिज्म का दर्जा मिल जाए तो यह धरोहर फिर से अपनी खोई हुई पहचान को वापस पा सकती है। इससे यहां रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। इस भूलभुलैया तक पहुंचने के लिए ठीक रास्ता भी नहीं था जो रास्ता था वह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील था और जगह- जगह पर कीचड़ भरा रहता था। क्षेत्रीय लोगों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह को इस बात से अवगत कराया तो अमनदीप सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस मार्ग पर 800 मीटर खड़ंजा और पुलिया का निर्माण कराया था। जिसके बाद से इस मार्ग से होते हुए आसानी से भूलभुलैया तक पहुंचा जा सकता है।

पिता ने मजदूरी कर पढ़ाया और तीन बीघा जमीन तक बिक गई मगर अब बेटे ने डीएसपी बन बढ़ाया मान।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment