लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

मेरठ सड़क हादसे में सिंगाही के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो नाबालिग भी शामिल।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, April 2, 2026 2:35 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। थाना क्षेत्र के टांडा बथुआ गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब मेरठ में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गांव के तीन लोगों की मौत की खबर पहुंची। मृतकों में दो नाबालिग किशोर भी शामिल हैं, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी अरशद (32) पुत्र जहीर, अलीमुद्दीन (10) पुत्र मुर्शद और ब्रज मोहन (16) पुत्र धरमू, रोजी-रोटी की तलाश में मेरठ के असमाबाद क्षेत्र में गन्ना छिलाई का कार्य करने गए थे। बीती रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान किठौर थाना क्षेत्र में बाग वाला और नंगला के बीच उनकी बाइक की आमने-सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि अरशद और ब्रज मोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अलीमुद्दीन ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही गांव के तीन लोगों की असमय मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घरों में कोहराम मच गया।

आंगनबाड़ी नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में सदर विधायक की नाराजगी, बुके फेंककर कार्यक्रम स्थल से बाहर आए विधायक।

बताया जाता है कि मृतक अरशद अपने पीछे पत्नी मुनीषा और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के पूर्व प्रधान कृपाशंकर मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। वहीं ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि रुस्तम ने बताया कि वह परिजनों के साथ मेरठ पहुंचकर शवों को गांव लाने की व्यवस्था कर रहे हैं।

ग्रामीण गरीबों को बड़ी सौगात: 2026-27 के लिए अभी से होगा आवास चयन, ₹1400 करोड़ का बजट मंजूर।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment