लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

पिता जिला जज और बेटा बना पीसीएस अधिकारी, मेहनत और लगन से लिखी सफलता की नई कहानी।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, March 31, 2026 7:39 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
सीतापुर: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2024 की परीक्षा में जनपद सीतापुर के बरनी गांव निवासी ओम सिंह ने सफलता प्राप्त कर पीसीएस अधिकारी बनकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ओम सिंह, बांदा के जिला जज संजीव सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
ओम सिंह की प्रारंभिक शिक्षा मिश्रिक के एक विद्यालय से हुई, जहां वे बचपन में अपने बाबा के साथ स्कूल जाया करते थे। बाद में उनके पिता की पहली पोस्टिंग लखीमपुर खीरी में होने के कारण उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई डॉन बोस्को स्कूल, लखीमपुर खीरी से की। इसके बाद संजीव सिंह का स्थानांतरण कानपुर हुआ, जहां ओम सिंह ने डीपीएस से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया।

लखीमपुर खीरी के सभी ब्लॉकों की आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती की अंतिम सूची यहां देखें!! चयनित सहायिकाओं की सूची👇

पढ़ाई के प्रति शुरू से ही गंभीर रहे ओम सिंह का लक्ष्य सिविल सेवा में उच्च पद हासिल करना रहा है। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा का इंटरव्यू भी दो बार दिया, लेकिन कुछ अंकों से चयन से चूक गए। इसके बावजूद उन्होंने प्रयास जारी रखा और वर्ष 2024 में बिहार पीसीएस परीक्षा में भी चयनित हो चुके है।
अब यूपीपीसीएस 2024 में सफलता प्राप्त कर उन्होंने अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। परिवारजनों के अनुसार, ओम सिंह का सपना आईएएस अधिकारी बनना है और वे आगे भी तैयारी जारी रखेंगे।
ओम सिंह की इस उपलब्धि से उनके गांव बरनी समेत सीतापुर, लखीमपुर खीरी और बांदा में खुशी का माहौल है। लोगों ने उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास सौरभ बाबू को बड़ी जिम्मेदारी, DG ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

March 31, 2026

March 31, 2026

March 31, 2026

March 31, 2026

March 30, 2026

March 30, 2026

Leave a Comment