सोना-चांदी भाव। बीते दिनों सोने व चांदी के भावों में भारी उछाल दर्ज हुई थी। जिसके चलते दोनों के भाव आसमान छू रहे थे और लोग सोना चांदी खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ता था। मगर इन दिनों सोने व चांदी के भावों में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। सोना और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों को राहत मिली है। बीते समय में सोने के दाम में करीब 18 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 40 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है।
सोमवार को फलोदी बाजार में 24 कैरेट सोना करीब 8 हजार रुपये टूटकर दो माह के निचले स्तर पर पहुंच गया। वर्तमान में सोने का भाव लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। चांदी करीब 15 हजार रुपये सस्ती होकर 2 लाख 12 हजार रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई है।
सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की स्थिति और मांग में कमी के कारण सोना-चांदी के दामों में गिरावट आई है। कीमतों में आई इस कमी से आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों और निवेशकों के लिए यह अच्छा अवसर माना जा रहा है।
नौ वर्षीय हस्सान ने रखे पूरे रमजान के रोजे, पांचों वक्त की नमाज से पेश की मिसाल।





























