रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। तहसील क्षेत्र के गांव झंडी बाजारबाग निवासी मोहम्मद रफीक के 9 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हस्सान ने इस वर्ष रमजान के पवित्र महीने में सभी रोजे रखकर समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इतनी कम उम्र में जहां बच्चे रोजमर्रा की दिनचर्या में इधर उधर व्यस्त रहते हैं, वहीं हस्सान ने पूरे समर्पण, अनुशासन और आस्था के साथ रमजान के सभी रोजे पूरे किए।

परिवार वालों का कहना है कि हस्सान ने न सिर्फ रोजे रखे, बल्कि पूरे महीने नियमित रूप से पांचों वक्त की नमाज भी अदा की। सहरी से लेकर इफ्तार तक उसने पूरे नियमों का पालन किया और किसी भी दिन रोजा नहीं छोड़ा। गर्मी और दिनभर की थकान के बावजूद उसके उत्साह और धैर्य में कोई कमी नहीं आई।

हस्सान के पिता मोहम्मद रफीक ने बताया कि यह उनके बेटे का पहला अवसर था जब उसने पूरे महीने के रोजे रखे। उन्होंने कहा कि हस्सान बचपन से ही धार्मिक कार्यों में रुचि रखता है और इस बार उसने खुद से रोजे रखने की इच्छा जताई थी। परिवार ने भी उसे प्रोत्साहित किया और हर संभव सहयोग दिया।
मोहल्ले के लोगों और रिश्तेदारों ने हस्सान की इस लगन, निष्ठा और जज्बे की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में इस प्रकार की धार्मिक प्रतिबद्धता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है।
राजा राज राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी से भेंट कर फिर से उठाया निघासन क्षेत्र में बाढ़ का विषय।।













1 thought on “नौ वर्षीय हस्सान ने रखे पूरे रमजान के रोजे, पांचों वक्त की नमाज से पेश की मिसाल।”