रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। तहसील क्षेत्र के बरोठा गांव में इन दिनों बंदरों का आतंक किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। गांव निवासी किसान मुन्नू लाल मौर्य और संदीप मौर्य की गन्ने की फसल पर बंदरों का झुंड लगातार नुकसान पहुंचा रहा है।
जानकारी के अनुसार, किसानों ने हाल ही में अपने खेतों में गन्ने की बुवाई कराई थी। बुवाई के कुछ ही दिनों बाद बंदरों के झुंड रोजाना खेतों में पहुंचकर गन्ने के बीज को खोदकर खा जाते हैं। इससे फसल को भारी नुकसान हो रहा है और किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
किसानों का कहना है कि बंदरों के डर से उन्हें दिन-रात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है, जिससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। बावजूद इसके बंदरों को पूरी तरह रोक पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
स्थानीय किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि उनकी फसल को बचाया जा सके और आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।
पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना मूल्य बढ़ा, किसानों को मिलेगा 3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ।।













2 thoughts on “गन्ने की बुवाई के बाद बढ़ा संकट! बंदर खोदकर खा रहे बीज, किसानों को भारी नुकसान।।”