लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण और आरओबी निर्माण को मिली हरी झंडी, व्यापार और यातायात को मिलेगा बड़ा लाभ।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, March 20, 2026 10:00 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन जनपद लखीमपुर खीरी की सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक बड़ी पहल का शुभारंभ हुआ। संकटा देवी चौराहे से लालपुर तक मुख्य सड़क मार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य का विधायक योगेश वर्मा व सीडीओ अभिषेक कुमार ने विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर शिलान्यास किया।

पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना मूल्य बढ़ा, किसानों को मिलेगा 3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ।।

यह महत्वाकांक्षी परियोजना योगी सरकार की विकास योजनाओं का अहम हिस्सा है। काफी लंबे अरसे से जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को इस सड़क चौड़ीकरण से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फोरलेन बनने से यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होगा, जिससे आमजन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
परियोजना के तहत रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज की स्वीकृति भी मिल चुकी है, जिससे फाटक पर लगने वाले जाम से स्थायी निजात मिल सकेगी। सरकार द्वारा इस कार्य के लिए 3,161.84 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए 15 मार्च 2027 की समयसीमा निर्धारित की गई है।
शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। लोगों ने इस परियोजना को क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया।

खेत के पास दिखा जंगली जानवर, तेंदुए की आशंका से गांव में दहशत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment