लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

तेंदुआ या टाइगर? पांच नवजात बछड़ों के मिले शव, पगचिह्न से तेंदुए की आशंका।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, March 18, 2026 1:03 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। वन क्षेत्र मझगई में तेंदुए का आतंक एक बार फिर सामने आया है। ग्राम पंचायत बौधिया कला में तड़के एक तेंदुए ने गौपालक के बंगले में घुसकर पांच नवजात बछड़ों को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, बौधिया कला निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ बुधई यादव के गांव से करीब 500 मीटर दूर नहर किनारे बने बंगले में बुधवार तड़के करीब चार बजे तेंदुआ घुस आया। उस समय वहां बंधी गायों के पास चार से पांच दिन के नवजात बछड़े मौजूद थे। तेंदुए ने एक-एक कर पांचों बछड़ों को मार डाला। 

पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना मूल्य बढ़ा, किसानों को मिलेगा 3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ।।

घटनाकी जानकारी सुबह होने पर मिली, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एक साथ पांच बछड़ों के मारे जाने से गौपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और वह गहरे सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की मौजूदगी बनी हुई है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वनविभाग के अनुसार बोधिया गांव दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल से सटा हुआ है जिसके कारण आए दिन जंगली जानवरों का खतरा रहता है। जंगल से सटे होने के चलते टाइगर, तेंदुआ व हाथियों का मूवमेंट रहता है। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला करने वाला तेंदुआ है या फिर टाइगर हालांकि मिले पगचिह्न के आधार पर तेंदुए की पुष्टि प्रतीत होती है।

खेत के पास दिखा जंगली जानवर, तेंदुए की आशंका से गांव में दहशत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment