लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

खेत के पास दिखा जंगली जानवर, तेंदुए की आशंका से गांव में दहशत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, March 17, 2026 11:35 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। वन रेंज लुधौरी के अंतर्गत झंडी गांव के पश्चिम दिशा में दीपू कश्यप के खेत के पास मंगलवार को एक संदिग्ध जंगली जानवर देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जानवर तेंदुए जैसा प्रतीत हो रहा था, जो लोगों की भीड़ और शोर-शराबा सुनकर पास ही स्थित गन्ने के खेत में घुस गया।
घटना की सूचना गांव में फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

किसान और तेंदुए के बीच 10 मिनट तक मुकाबला, शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तेंदुए को रस्सी से बांधा।।

सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। रेंजर मोबीन आरिफ के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ पगचिह्न भी मिले हैं, जिनके आधार पर वन विभाग ने आशंका जताई है कि यह तेंदुआ हो सकता है, हालांकि फिशिंग कैट होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया गया है।
वन विभाग की टीम ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए शाम के समय कैमरे लगाने का निर्णय लिया है, ताकि जानवर की सटीक पहचान की जा सके। टीम में वन दरोगा पीयूष कुमार, वन रक्षक संघसेन, एसटीपीएफ जवान शानू वर्मा और विमल गौतम मौजूद रहे।
वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की बात कही है।

अखिलेश यादव का यह मंत्री चराता है भैंस, सादगी भरा जीवन देख आप भी हैरान रह जाएंगे, देखें वीडियो।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

March 17, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

Leave a Comment