रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी, जिसमें लखीमपुर खीरी के लिए अरविंद गुप्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अरविंद गुप्ता संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वह पूर्व में भाजपा नगर अध्यक्ष, जिला मंत्री एवं जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।
राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ अरविंद गुप्ता शहर में संचालित जनता सिटी मांटेसरी स्कूल के प्रबंधक भी हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी भागीदारी रखते हैं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से अपेक्षा की जा रही है कि वे संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करेंगे तथा आगामी चुनावी एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।
जिन्होंने अपने सामने ही बेटों को सियासत की उड़ान भरते देखा, ऐसे नेताओं को भला कौन नहीं जानता?


















3 thoughts on “लंबे इंतजार के बाद घोषणा, अरविंद गुप्ता बने लखीमपुर खीरी भाजपा जिलाध्यक्ष।।”