रिपोर्ट:- दीप शंकर मिश्र “दीप”
लखनऊ। बुधवार की देर रात योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस में 2 दर्जन आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए है। इस तबादले की क्रम में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक भी इधर से उधर हुए है। अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए लखनऊ का एडीजी बनाया है। प्रवीण कुमार की गिनती तेजतर्रार एवं अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में की जाती है। वहीं एडीजी लखनऊ का कार्यभार संभाल रहे वरिष्ठ आईपीएस सुजीत पांडेय को अग्निशमन एवं आपात सेवाएं का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। सुजीत पांडेय सीएम योगी के खास अधिकारियों में गिने जाते है इनके अनुभव की हमेशा सराहना ही सुनने में आती है। पूर्व में यह लखनऊ के पुलिस कमिश्नर, आईजी लखनऊ व कई अहम जिलों में एसएसपी भी रहे है।

कौन है आईपीएस प्रवीण कुमार?
तेजतर्रार एवं अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार का नाम आते ही अपराधियों के हौसले पस्त हो जाते है। यही कारण है कि तेजतर्रार छवि के नायक 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार की गिनती तेजतर्रार व अच्छे आईपीएस अधिकारियों में की जाती है। अयोध्या से पहले प्रवीण कुमार आईजी मेरठ के पद पर कार्यरत थे। पूर्व मे लखनऊ रेंज के डीआईजी पद का भी सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके है। अपराध समीक्षा पर कड़ी नजर रखने वाले एडीजी प्रवीण कुमार की लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर पैनी नजर रहती है, अपने कड़क स्वभाव के साथ-साथ आईपीएस प्रवीण कुमार बहुत नेक व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अफसर है। इन्हें लिखने का भी बहुत शौख है जिसके चलते इन्होंने कई कविताओं को भी लिखा है इनकी एक कविता कोरोना काल में काफी ज्यादा वायरल हुई थी। इनके जीवन की एक खास बात यह भी है कि ये आईपीएस अधिकारी बनने से पहले पीसीएस अधिकारी थे मगर इनकी मेहनत और जुनून ने बाद में इन्हें आईपीएस अधिकारी बनाया।
यह लखनऊ, नोएडा, मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में एसएसपी भी रह चुके है। इनका अपराधियों से सीधा एक ही सवाल रहता है या तो अपराध छोड़ दो या फिर कार्यवाही के लिए तैयार रहो। यही कारण है कि आईपीएस प्रवीण कुमार की तैनाती जहां भी होती है वहां जुर्म की दुनिया में हलचल मची रहती है।
आखिर कौन है आईपीएस डॉ0 ख्याति गर्ग? जिन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जनपद का एसपी बनाया।
























