लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री के काफिले को विधायक ने 100 प्रधानों के साथ रोका, उसके बाद हुई तीखी नोंकझोंक।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, January 30, 2026 7:42 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। यूपी के जनपद महोबा में जलजीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली को लेकर शुक्रवार को क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। जनपद महोबा की विधानसभा चरखारी के विधायक बृजभूषण राजपूत अपने समर्थकों व 100 ग्राम प्रधानों के साथ योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के काफिले को सड़क पर ही रोक लिया। बताया जा रहा है कि महोबा में जलजीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की दुर्दशा को लेकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से कई बार कह चुके थे मगर जल शक्ति मंत्री ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

जिसको लेकर विधायक बृजभूषण राजपूत काफी समय से मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से नाराज चल रहे थे। शुक्रवार को स्वतंत्रदेव सिंह के काफिले को विधायक 100 प्रधानों के साथ रामश्री महाविद्यालय के पास रोक लिया और सड़कों की बदहाली और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर विधायक बृजभूषण राजपूत ने कड़ा विरोध जताया। बताया जा रहा है कि इस दौरान विधायक समर्थकों व खाकी के बीच झड़प भी हुई। जिसके बाद मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह विधायक बृजभूषण राजपूत व प्रधानों को लेकर कलेक्ट्रेट चले गए। जहां उनसे बात की और संबंधित अधिकारियों को शख्त निर्देश दिए कि समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हे l।

इस माह में होंगे ग्राम पंचायत चुनाव, गांवों में हलचल, पंचायत चुनाव को लेकर आयोग की बड़ी तैयारी।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment