निघासन खीरी। झंडी रोड स्थित नंदीश्वर बाबा के समीप आयोजित होने वाले श्री रामलीला महोत्सव निघासन का भूमिपूजन परंपरानुसार झंडी स्टेट के राजा व भाजपा के प्रदेश संयोजक राज राजेश्वर सिंह द्वारा बुधवार को विधि-विधान के साथ सम्पन्न किया गया।
साल 2016 से इस मेले की शुरुआत पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ के साथ होती आई है तब से लेकर आज तक मेला हर वर्ष सकुशल एवं गरिमामय तरीके से आयोजित होता आ रहा है।
भूमिपूजन उपरांत संबोधित करते हुए राजा राज राजेश्वर सिंह ने कहा कि “निघासन में आयोजित होने वाला यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक सद्भाव का भी अद्भुत उदाहरण है। मेले में गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाना एक महान एवं पुण्य कार्य है। शायद ही कहीं इस प्रकार का आयोजन देखने को मिलता हो।”
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद लोधी, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी, सन्नी चानी, प्रदीप गुप्ता, मुन्नी देवी, मोनू दीक्षित, लालपुर पंचायत मित्र सुरजीत कश्यप, विनोद सिंह समेत गायत्री पत्रकार संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह ने किया निघासन मेले का भूमि पूजन।।








