निघासन खीरी। वार्ड नंबर चार गांधी नगर नई बस्ती निवासी मुनेश उर्फ मुंशी कुछ दिन पूर्व घास काटने गए थे। इसी दौरान घास में छिपे अजगर ने अचानक उन पर हमला कर दिया और देखते ही देखते उनके शरीर को जकड़ लिया। अचानक हुए हमले से युवक घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह अपने साथियों तक पहुंचकर मदद की गुहार लगाई।
11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिरा, 20 बीघा फसल जलकर राख।
मुनेश की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साथियों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को उसके शरीर से अलग किया और उसकी जान बचाई। अजगर के हमले में मुनेश के बाएं हाथ में चोट लग गई। साथियों ने उसे तत्काल सीएचसी निघासन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया।
वहीं, घटना की जानकारी वन विभाग को नहीं दी गई। इसके चलते वन विभाग के अधिकारियों को घटना और अजगर के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में अजगर को लेकर चिंता बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना लगभग एक सप्ताह पूर्व की बताई जा रही है जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
तेंदुए के हमले में घायल चंद्रिका प्रसाद के परिवार को WWF की और से मिली आर्थिक सहायता।
















