लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

माता-पिता के निधन से छूटी पढ़ाई, शादी के बाद फिर उठाई किताबें और KBC में 12.50 लाख जीतकर पूजा ने रचा इतिहास।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, September 7, 2026 12:37 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। साधारण परिवेश से निकलकर देश के सबसे लोकप्रिय टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट तक पहुंचना और महानायक अमिताभ बच्चन के सामने सवालों के जवाब देकर 12 लाख 50 हजार रुपये जीतना—लखीमपुर खीरी की बेटी पूजा दास ने यह उपलब्धि हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के बसलीपुर ग्रंट की बंगाली कॉलोनी निवासी पूजा की इस सफलता से गांव से लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ओयल में तड़के करीब दो बजे ट्रांसफार्मर से टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत तो वहीं तीन घायल।

पूजा दास की कहानी संघर्ष, हौसले और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। उन्होंने नगर के सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से वर्ष 2018 में कला वर्ग से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसी दौरान माता-पिता के निधन के बाद उनकी पढ़ाई का सिलसिला थम गया। परिस्थितियां बदलीं और शादी के बाद उन्होंने एक बार फिर किताबों को अपना साथी बनाया। पढ़ाई के प्रति इसी लगन और लगातार मेहनत ने उन्हें देश के सबसे बड़े प्रश्नोत्तरी मंच तक पहुंचा दिया।
पिछले सप्ताह कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर पूजा दास महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठीं। आत्मविश्वास के साथ सवालों का सामना करते हुए उन्होंने 12 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि अपने नाम की। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही बसलीपुर ग्रंट और गोला क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

पुलिस मुठभेड़ में पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली।

पूजा की इस सफलता के पीछे उनके पति शजल मंडल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूजा के मुताबिक, उनके पति ने हर मोड़ पर उनका साथ दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर पूजा ने यह मुकाम हासिल किया।
पूजा दास की उपलब्धि केवल एक टीवी शो में जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन बेटियों के लिए भी प्रेरणा है, जो विपरीत परिस्थितियों के कारण अपने सपनों को अधूरा छोड़ देती हैं। पूजा ने साबित कर दिया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, हौसला और मेहनत कायम रहे तो मंजिल हासिल की जा सकती है।
पूजा की कामयाबी से न केवल बसलीपुर ग्रंट, बल्कि गोला गोकर्णनाथ और पूरे लखीमपुर खीरी जिले का गौरव बढ़ा है। साधारण परिवार से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली पूजा आज क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे डीएम, अधिकारियों को दिए ये शख्त निर्देश।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment