लखीमपुर खीरी। शहर के गोला रोड स्थित विनायक हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद भर्ती विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली सदर खीरी में शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम भीषमपुर निवासी अनुज मिश्रा के अनुसार उनकी पत्नी रिचा मिश्रा की डिलीवरी के लिए 3 सितंबर 2026 को गोला रोड स्थित विनायक हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराया गया था। ऑपरेशन के बाद से रिचा अस्पताल में भर्ती थीं और उनका इलाज चल रहा था।
ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे डीएम, अधिकारियों को दिए ये शख्त निर्देश।
अनुज का आरोप है कि 6 सितंबर की शाम करीब सात बजे इलाज के दौरान उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर अस्पताल की ओर से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से दूसरे अस्पताल भेज दिया गया, जबकि उनकी मौत विनायक हॉस्पिटल में ही हो चुकी थी।
पति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी की मौत अस्पताल की कथित लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने पुलिस से पोस्टमार्टम कराकर पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
मामले में वास्तविक कारण क्या रहा और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
अधेड़ पर लगभग 5 साल की मासूम को बहला फुसलाकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
















