लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

घर के पास नाले में उतराता हुआ मिला ननिहाल में रह रहे 2 वर्षीय मासूम का शव !!

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, August 2, 2026 7:32 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र के ग्राम भैडौरी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव की आंखे नम कर दी। अपने ननिहाल में रह रहे दो वर्षीय मासूम का शव घर के समीप बने नाले में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मासूम के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया।
मृतक की पहचान शुभ (2 वर्ष) पुत्र अंकित शर्मा, निवासी मोतीपुर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार अंकित शर्मा का विवाह करीब तीन वर्ष पहले निघासन क्षेत्र के बंगलहां कुटी निवासी अंजली से हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते अंजली अपने बेटे शुभ के साथ अपनी ननिहाल ग्राम भैडौरी में रह रही थी।

जलभराव की समस्या से परेशान वार्ड वासियों ने समाजसेवी दिग्विजय गुप्ता संग किया सड़क पर प्रदर्शन।

रविवार सुबह करीब नौ बजे शुभ घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही बेलरायां चौकी प्रभारी विशाल सिंह और तिकुनिया कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया।
तलाश के दौरान घर के पास बने नाले में मासूम का शव पानी में उतराता मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम फैल गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिंगाही थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला नाले में गिरने से डूबने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।
इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण भी इस हादसे से स्तब्ध हैं।

सावन का माह और सरयू की पुकार “मेरे अस्तित्व को मिटने से बचा लो”, क्या कोई मेरी पुकार सुनेगा?

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

Leave a Comment