निघासन खीरी। निघासन क्षेत्र के झंडी स्टेट में सोमवार को राज परिवार की पारंपरिक पूजा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ लालपुर में संपन्न हुई। इस अवसर पर झंडी राज परिवार के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संभल में भीषण सड़क हादसा: जालंधर जा रहे निघासन के मजदूर की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल।।
बताया जाता है कि यह पूजा झंडी स्टेट के इतिहास से जुड़ी एक प्राचीन परंपरा है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, मुगल शासन काल में इस जांगड़ा वंश के राज परिवार ने अपने राज्य रक्षा हेतु कई जंग लड़ी जिसमें शहीद हुए राजाओं की रानिया सति हुई थी व उनके साथ गांव के कुछ स्थानीय शहीदों की विधवायें भी सति हुई थीं जिनके स्थान आज भी मौजूद हैं। उन सभी सतियों की स्मृति में यह पूजा राज परिवार की महिलाओं द्वारा पारंपरिक रुप से की जाती है जिसमें पूरा झण्डी राज परिवार मौजूद रहता है व स्थानीय लोग भी एकत्रित होते हैं तथा प्रसाद गृहण करते हैं।
यह परंपरा कई पीढ़ियों से लगातार चली आ रही है और प्रतिवर्ष आषाढ़ मास की निर्धारित तिथि पर आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि इस परंपरा का उद्देश्य अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करना और ऐतिहासिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस दौरान कु० राज विजय राज सिंह, पूर्व प्रधान लालपुर सुरेन्द्र पाल सिंह, दीप शंकर मिश्र, पूर्व प्रधान चेतराम यादव, वेद प्रकाश मिश्रा, भाजपा सेक्टर संयोजक खुशीराम लोधी सहित कई क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।
निघासन में जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम।











