लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

संभल में भीषण सड़क हादसा: जालंधर जा रहे निघासन के मजदूर की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, July 28, 2026 8:44 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा (प्रतिभा टाइम्स)
लखीमपुर खीरी। रोज़गार की तलाश में पंजाब के जालंधर जा रहे निघासन क्षेत्र के मजदूरों से भरी एक प्राइवेट बस उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि बस में सवार अधिकांश यात्री घायल हो गए। दुर्घटना में लोखंदरपुर निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामप्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि निघासन क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रविवार को सुरेन्द्र कुमार सहित कई मजदूर निघासन से प्राइवेट बस के माध्यम से दैनिक मजदूरी के लिए जालंधर जा रहे थे। संभल जनपद में अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

यूपी के लखीमपुर खीरी सहित कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!!

हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरेन्द्र कुमार के दोनों पैर टूट गए थे। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।
इस सड़क हादसे में घायल होने वालों में मुन्ना लाल पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी लोखंदरपुर, सत्यराम पुत्र उमेश चंद्र निवासी बनवीरपुर, हीरालाल पुत्र मूलचंद, राजेश पुत्र झगडू, सोनू पुत्र रामकुमार, विजय पुत्र झगडू, हीरालाल पुत्र चुन्नी, रामलखन पुत्र चुन्नी, पलटू पुत्र इतवारी, प्रेमचंद्र पुत्र हीरालाल, दिनेश पुत्र रामासरे, चंद्रिका पुत्र मनीराम, महेश पुत्र ठाकुर निवासी बनवीरपुर तथा गोविंद पुत्र रंगीलाल निवासी बनवीरपुर शामिल हैं। सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

निघासन में जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

Leave a Comment