लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

ग्रांट नंबर 12 में फिर बढ़ा शारदा का कहर, प्राथमिक विद्यालय तक पहुंची नदी।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, July 21, 2026 1:06 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। शारदा नदी का बढ़ता कटान एक बार फिर निघासन क्षेत्र के ग्रांट नंबर 12 गांव के लिए चिंता का विषय बन गया है। मंगलवार को नदी का कटान तेज होने से उसका बहाव गांव के प्राथमिक विद्यालय तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने हालात पर नजर बनाए रखते हुए राहत एवं बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।
मंगलवार को अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने ग्रांट नंबर 12 पहुंचकर कटान प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राशन किट उपलब्ध कराई जाए और जरूरत पड़ने पर अन्य राहत सामग्री भी तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, यदुवीर सिंह बने निघासन के नवागत एसडीएम।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह उनके साथ है। उन्होंने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, हालांकि कटान वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ग्रामीणों से लगातार संपर्क बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी शारदा नदी ने ग्रांट नंबर 12 में भारी तबाही मचाई थी। उस समय भीषण कटान के चलते गांव के 157 घर नदी में समा गए थे, जिससे सैकड़ों परिवार बेघर हो गए थे। इसी वजह से इस वर्ष नदी का रुख एक बार फिर गांव की ओर होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दें। कटान प्रभावित क्षेत्र में राजस्व एवं अन्य विभागों की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment