लखीमपुर खीरी। पलिया तहसील क्षेत्र के फुलवरिया गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब धान के खेत में काम कर रहे मजदूरों की नजर एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। करीब 22 फीट लंबे और 80 से 90 किलोग्राम वजनी अजगर को देखकर मजदूर खेत छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग निकले और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की पलिया रेंज से सर्प मित्र नाजरून निशा टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। नाजरून निशा ने काफी सावधानी और मशक्कत के बाद अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 181 और PCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट।।
रेस्क्यू अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और वन विभाग की कार्रवाई को उत्सुकता से देखते रहे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वन्यजीव दिखाई देने पर घबराने या उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित तरीके से उनके प्राकृतिक आवास में पहुंचाया जा सके।
वन विभाग के अनुसार, बरसात के मौसम में जलभराव और भोजन की तलाश में अजगर सहित अन्य वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ जाते हैं। ऐसे समय में सतर्कता बरतना और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना आवश्यक है।
योगी सरकार ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, 180 से अधिक पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट।











