लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

परंपरागत खेती छोड़ अपनाया नया प्रयोग, सेब उत्पादन में मिली सफलता।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, June 4, 2026 2:37 PM

Google News
Follow Us

बहराइच। आमतौर पर सेब की खेती का नाम आते ही लोगों के मन में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की तस्वीर उभरती है, लेकिन बहराइच जिले के जरवल कस्बा निवासी किसान ताज मुहम्मद ने इस धारणा को बदलते हुए अपने खेत में सेब की सफल खेती कर मिसाल कायम की है।

ताज मुहम्मद ने करीब दो बीघा भूमि में सेब के पौधे लगाकर नई शुरुआत की। शुरुआत में कई लोगों ने इसे जोखिम भरा कदम बताया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत, देखभाल तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के सहारे पौधों को तैयार किया। आज उनके बाग में सेब के पेड़ फलों से लदे हुए हैं, जिसे देखकर क्षेत्र के किसान भी आश्चर्यचकित हैं।
ताज मुहम्मद का कहना है कि यदि किसान नई तकनीकों को अपनाएं और फसलों में विविधता लाएं तो कम भूमि में भी बेहतर आय अर्जित की जा सकती है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि उचित देखभाल और दृढ़ संकल्प के बल पर उन फसलों की खेती भी संभव है, जिन्हें अब तक केवल पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित माना जाता था।

अनोखी मिसाल: बहू ने बुजुर्ग सास को अपने सिर पर बैठाकर कराई 84 कोस की परिक्रमा।।

क्षेत्र के कृषि विशेषज्ञ भी इस उपलब्धि को किसानों के लिए प्रेरणादायक बता रहे हैं। उनका मानना है कि बदलती जलवायु और आधुनिक किस्मों के प्रयोग से भविष्य में तराई क्षेत्र में भी फलोत्पादन की नई संभावनाएं विकसित हो सकती हैं।
ताज मुहम्मद की यह पहल न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता की कहानी है, बल्कि बहराइच के किसानों के लिए नवाचार और आत्मनिर्भरता का संदेश भी है। उनकी मेहनत और लगन आज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को दी गई श्रद्धांजलि।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

August 14, 2026

August 14, 2026

August 13, 2026

August 12, 2026

August 12, 2026

August 11, 2026

Leave a Comment