लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

मिट्टी की किल्लत से मंद पड़ी कुम्हारों की चाक, बढ़े दियों के दाम।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, October 10, 2025 12:26 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
निघासन (लखीमपुर खीरी):- दीपावली पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता जाता है उसी प्रकार कुम्हार की चाक का पहिया भी तेजी से घूमने लगता है। हम सभी जानते है कि दीपावली की रौनक दिया के बिना अधूरी रहती है। भले ही रंग-बिरंगी झालरों ने दियों का स्थान ले लिया हो मगर दियों का क्रेज आज भी कम नही है। साल भर दीपावली त्यौहार का इंतजार करते कुम्हारों को बस यही उम्मीद रहती है की इस बार दीवाली पर दियों की भारी बिक्री कर त्योहार को धूमधाम से मनाएंगे। यही कारण है कि दीपावली पर्व के एक सप्ताह पूर्व से ही बिक्री के लिए कुम्हार मिट्टी के दिये लेकर गांव-गाँव घूमने लगते है। इस बार भीषण बाढ़ ने कुम्हारों के रोजगार पर भी अपना असर छोड़ा है। दीपावली के पहले आयी भीषण बाढ़ ने कुम्हारों के लिए भी आफत खड़ी कर दी है। हर जगह बाढ़ का पानी भरा होने के चलते कुम्हारों को मिट्टी मिल पाना दूभर हो गया है।

लखीमपुर खीरी ने मारी बाजी, आईजीआरएस निस्तारण में मिला प्रथम स्थान।

पूर्व की भांति महंगे बिक रहे दिए

कारोबारियों ने बताया कि मिट्टी के दियों के भाव पहले की भांति इस बार महंगे हुए है। भीषण बाढ़ की वजह से मिट्टी नही मिल पा रही है जिसके चलते कुम्हारों को काफी दूर से मिट्टी लाना पड़ रहा है। और दिये कम मात्रा में बन पा रहे है। पूर्व में ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे दियों के भाव 70 से 80 रुपये प्रति सैकड़ा थे मगर इस बार 100 से 150 रुपये प्रति सैकड़ा के भाव बेंचे जा रहे है।

आजम खान से मुलाकात के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया सामने!!

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

November 16, 2026

November 14, 2026

November 12, 2026

November 11, 2026

November 10, 2026

November 7, 2026

Leave a Comment