लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

झंडी गांव से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सुंदर झांकियों का दृश्य देखकर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, August 3, 2025 1:49 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
लखीमपुर खीरी। विकासखंड निघासन अंतर्गत ग्राम झंडी राज से शनिवार को दशम कांवड़ यात्रा निकाली गई।

जिसमें गांव के प्राचीन बूढ़े बाबा मंदिर से समाजसेवी व पैनल लॉयर सुमित सिंह ने सभी कांवड़ियों को तिलक लगाकर गांव से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना किया।

कांवड़ियों को तिलक लगाते झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह
कांवड़ियों को तिलक लगाते झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह

कांवड़ यात्रा सुंदर सुंदर झांकियों के साथ झंडी चौराहा पहुंची जहां चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने समस्त कांवड़ियों को तिलक लगाकर स्वागत किया व सड़क सुरक्षा के नियमों को बताते झंडी चौराहा से रवाना किया। इस दौरान झंडी चौराहे पर भी सुंदर सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। जिससे मौजूद श्रदालुओं में एक अलग जोश देखने को मिला।

कांवड़ियों को रवाना करते झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह व एडवोकेट समित सिंह
कांवड़ियों को रवाना करते झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह व एडवोकेट समित सिंह

कांवड़ यात्रा देर रात पतरासी पहुंची और वहां रात्रि विश्राम किया जिसके बाद रविवार की सुबह फिर सभी श्रद्धालु वहां से गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हो गए। रविवार रात को यह कांवड़ यात्रा गोला पहुंचेगी जहां सभी कांवड़ियां रात्रि विश्राम करेंगे और सोमवार की सुबह भोलेनाथ का जलाभिषेक करके पुनः गांव के लिए वापसी करेंगे।

कांवड़ियों को तिलक लगाते भुवन भास्कर मिश्रा
कांवड़ियों को तिलक लगाते भुवन भास्कर मिश्रा

यह कांवड़ यात्रा शिक्षा विभाग से जुड़े गांव के संभ्रांत व्यक्ति भुवन भास्कर मिश्रा उर्फ ईशु के द्वारा रवाना की गई जो कि हर वर्ष सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है। इस दौरान गांव के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

January 20, 2026

January 19, 2026

January 19, 2026

January 18, 2026

January 17, 2026

January 16, 2026

Leave a Comment