लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

अजगर के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना इस शख्स को पड़ा भारी, देखें वीडियो।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, July 30, 2025 10:48 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने वन्यजीव सुरक्षा नियमों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। गोला नगर के एक युवक द्वारा अजगर के बच्चे के साथ इंस्टाग्राम रील बनाकर शेयर करने का मामला सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है।

बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी दुकान पर अजगर के बच्चे को खुलेआम पकड़कर रील बनाई और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इस क्लिप में युवक सांप के साथ खिलवाड़ करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होते ही वन्यजीव प्रेमियों ने इसे आपत्तिजनक बताया और वन विभाग को इसकी शिकायत की।
वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की पहचान अरविंद निवासी गोला के रूप में की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोला रेंजर ने बताया कि अरविंद के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

गांव के स्कूल में शिक्षा हुई फेल, शिक्षक की अज्ञानता पर उठा बवंडर!! देखें वायरल वीडियो

सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक पूर्व में भी कई बार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री डाल चुका है। बीते दिनों गोला पुलिस ने शांति भंग में चालान किया था। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी वन्यजीव के साथ छेड़छाड़ या सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने से परहेज करें, क्योंकि यह कानूनन अपराध है।

रेस्क्यू के दौरान विशालकाय अजगर ने युवक के मुंह पर किया हमला, उसके बाद जो हुआ सब देखते रह गए!! VIDEO

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

February 16, 2026

February 16, 2026

February 16, 2026

February 15, 2026

February 15, 2026

February 14, 2026

Leave a Comment