रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जनपद की बेसिक शिक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण तिवारी का तबादला बस्ती जनपद के लिए कर दिया गया है। वहीं, संजय तिवारी को लखीमपुर खीरी का नया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रवीण तिवारी के स्थानांतरण के बाद अब जिले की बेसिक शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संजय तिवारी संभालेंगे। नए बीएसए के सामने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
नए बीएसए के कार्यभार संभालने के साथ ही जिले की शिक्षा व्यवस्था में किस तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे, इस पर सभी की निगाहें रहेंगी।
ट्रांसफर लिस्ट


















