रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी: पलिया विधानसभा क्षेत्र में इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) बस अड्डे के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। बस अड्डे के निर्माण को लेकर विधायक रोमी साहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने जिलाधिकारी द्वारा संस्तुत प्रस्ताव परिवहन मंत्री को सौंपते हुए निर्माण की स्वीकृति जल्द प्रदान करने का आग्रह किया।
नीले ड्रम वाले हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी।
विधायक रोमी साहनी ने कहा कि पलिया क्षेत्र में बेहतर और सुगम परिवहन व्यवस्था के लिए आधुनिक बस अड्डे की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। ISBT के निर्माण से पलिया क्षेत्र के यात्रियों को अंतरराज्यीय एवं लंबी दूरी की बस सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा और आवागमन की सुविधाओं में विस्तार होगा।
मुलाकात के दौरान विधायक ने क्षेत्र की परिवहन संबंधी आवश्यकताओं और यात्रियों को होने वाली परेशानियों से भी परिवहन मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने प्रस्ताव को शीघ्र मंजूरी देने का अनुरोध किया।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की ओर से प्रस्ताव को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के बाद पलिया में ISBT बस अड्डे के निर्माण की उम्मीद बढ़ गई है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
यह परियोजना धरातल पर आती है तो पलिया क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
कीचड़ में लोटकर युवक ने बनाई रील, सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए लगाया ‘हाय हाय ये मजबूरी’ गाना !!

















