लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

पहले सर्पदंश ने छीना पति, अब आंधी-पानी ने उजाड़ा आशियाना।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, September 27, 2026 6:10 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जनपद की तहसील निघासन अंतर्गत मुडिया बैलहा गांव की मंजूना पत्नी जव्वाद की जिंदगी में एक के बाद एक ऐसी मुसीबतें आ रही हैं, जिनसे उबर पाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है। कुछ महीने पहले सर्पदंश ने उनके पति को उनसे हमेशा के लिए छीन लिया और अब शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने उनके सिर से छत भी छीन ली।

 

बताया जाता है कि 16 मई 2026 को सर्पदंश के कारण मंजूना के पति जव्वाद की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी मंजूना के कंधों पर आ गई। पति के जाने का गम अभी कम भी नहीं हुआ था कि शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान उनका घर भी भरभराकर गिर गया।

लखीमपुर खीरी में 28 सितंबर को सभी स्कूल बंद, डीएम के निर्देश पर अवकाश घोषित।

रात के अंधेरे में घर गिरने से परिवार के सामने अब सिर छिपाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जिस घर में परिवार ने अपनी जिंदगी के सुख-दुख बिताए थे, वह अब मलबे में तब्दील हो गया है। एक तरफ पति को खोने का दर्द और दूसरी तरफ आशियाना उजड़ने की पीड़ा ने मंजूना को बेबस कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि परिवार पहले ही आर्थिक और पारिवारिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में घर गिर जाने से परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति का मौके पर पहुंचकर जायजा लेने तथा आवास और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि बेसहारा परिवार को इस मुश्किल घड़ी में कुछ सहारा मिल सके।

तीन दिन की मूसलाधार बारिश से बाढ़ का खतरा, एसडीएम व तहसीलदार ने तटवर्ती गांवों का किया दौरा।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment