लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बारिश ने छीनी तीन जिंदगियां, कच्ची दीवार और छप्पर गिरने से परिवार तबाह।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, September 26, 2026 1:47 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही बारिश के बीच थाना नीमगांव क्षेत्र के रहमतपुर गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के कारण कमजोर हुई कच्ची दीवार और छप्पर अचानक भरभराकर गिरने से घर में सो रहे पति-पत्नी और उनके करीब 10 वर्षीय बेटे की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया।
रहमतपुर गांव निवासी गरीब मोहन कश्यप (50) अपनी पत्नी कविता और करीब 10 वर्षीय बेटे के साथ घर में सो रहे थे। बताया जाता है कि लगातार बारिश के कारण घर की कच्ची दीवार और छप्पर कमजोर हो गए थे। इसी दौरान अचानक दीवार और छप्पर भरभराकर परिवार के ऊपर जा गिरे। अचानक हुए हादसे में परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला और तीनों मलबे में दब गए।

यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन नौ जिलों में रेड अलर्ट।

दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने बिना देर किए बचाव कार्य शुरू कर दिया और मलबा हटाने में जुट गए। सूचना मिलने पर नीमगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
लगातार बारिश के बीच कच्चे मकान के ढहने से हुए इस हादसे ने बारिश के मौसम में जर्जर और कमजोर मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे मकानों को चिन्हित कर प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

बारिश के चलते 26 सितंबर को लखीमपुर खीरी के सभी स्कूल बंद।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment